फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The first monsoon rain breathed new life into the crops.

Farrukhabad News: मानसून की पहली बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Thu, 02 Jul 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The first monsoon rain breathed new life into the crops.
फोटो-2 गांव कुआं खेड़ा क्षेत्र में बारिश के बाद लहलहाती मक्का की फसल। संवाद
फर्रुखाबाद/कायमगंज। बुधवार सुबह बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शहर में हल्की बारिश हुई पर कायमगंज क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश झमाझम हुुई। किसान खुश हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया। अब किसान धान की रोपाई शुरू कर सकेंगे। वहीं मक्का, गन्ना, ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंग, मूंगफली, तिल और सब्जियों की फसलों को भी संजीवनी मिली है।
विज्ञापन


सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश करीब डेढ़ घंटे तक लगातार होती रही। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बारिश से लंबे समय से सूखे पड़े खेतों में नमी आ गई। जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार है, वे अब रोपाई शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन


गांव बुहार नगला निवासी किसान रामकुमार व खुशीराम ने बताया कि बारिश से गन्ना, मक्का, उड़द, बाजरा और मूंगफली की फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब तक साधन संपन्न कुछ ही किसान रोपाई और बोआई की तैयारी कर रहे थे, जबकि अधिकांश किसान मानसून का इंतजार कर रहे थे। मानसून में देरी से किसानों को सूखे की आशंका भी सताने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव शंकर नगला निवासी किसान कश्मीर ने कहा कि यह बारिश फसलों के लिए खासी लाभदायक साबित होगी। खेतों में बोया गया बीज अंकुरित होगा और मक्का, ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंग, मूंगफली व तिल जैसी फसलों की बढ़वार अच्छी होगी। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में 24.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


डेढ़ घंटे की बारिश से कई स्थानों पर जलभराव

कायमगंज। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। कोतवाली परिसर और उसके सामने की सड़क पर पानी भर गया। इसके अलावा भूसा तिराहा, पटवन गली, छपट्टी, जटवारा रोड और चिलांका समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि हाल में नालों और नालियों की सफाई होने से कुछ समय बाद पानी स्वतः निकल गया और स्थिति सामान्य हो गई। वहीं, फर्रुखाबाद शहर में हल्की बारिश होने से जलभराव की स्थिति नहीं बनी। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



बारिश के बाद मौसम हुआ खुशनुमा :
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बुधवार को राहत मिली। बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहाना बना रहा और हवा चलती रही। लोग खुशनुमा मौसम में घरों से बाहर निकलकर आनंद लेते नजर आए।

फोटो-2 गांव कुआं खेड़ा क्षेत्र में बारिश के बाद लहलहाती मक्का की फसल। संवाद

फोटो-2 गांव कुआं खेड़ा क्षेत्र में बारिश के बाद लहलहाती मक्का की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed