फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The firing of cartridges in the game

सरकारी कारतूसों की फायरिंग में होता खेल

Wed, 02 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 02 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The firing of cartridges in the game

फर्रुखाबाद। सरकारी कारतूसों का खेल जिले में नया नहीं है। सोमवार को खंता नाले में मिले कारतूसों के खोखों से पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। सरकारी कारतूसों की बिक्री करने के लिए आते समय लखनऊ की एसटीएफ ने फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर से अलीगढ़ के आरमरर समेत तीन को गिरफ्तार किया था। सरकारी कारतूसों की पुलिस लाइन में होने वाली फायरिंग के दौरान खेल कर लिया जाता है। इसके बाद आरमरर इन कारतूसों को बाहुबलियाें और उनके गुर्गों को ऊंचे दामों में बेच देते हैं।

विज्ञापन


जिले में सरकारी कारतूसों की बिक्री का खुलासा एसटीएफ लखनऊ के संदीप मिश्रा कर चुके हैं। पांच मई 2015 की देर शाम एसटीएफ की टीम ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भोलेपुर हनुमान मंदिर के सामने से अलीगढ़ जिले के आरमरर रजनीश पांडेय को सरकारी कारतूसों की बिक्री करते समय दबोच लिया था। यह कारतूसों को जिले में बेचने के लिए आए थे।
विज्ञापन


फतेहगढ़ की सेंट्रल जेल में बंद पूर्वांचल के बाहुबली सुभाष ठाकुर और भदोही के पूर्व विधायक उदयभान सिंह के गुर्गे प्रशांत मिश्रा उर्फ आशीष और फतेहगढ़ पुलिस लाइन के सिपाही अनुज वर्मा को दबोचा था।  पकड़े गए लोगों से 38 बोर के 120 कारतूस और 303 बोर के 29 कारतूस बरामद हुए थे। इनके पास से करीब 60 हजार रुपये भी कब्जे में ले लिए थे। एसटीएफ की पूछताछ में पकड़े गए आरमरर ने कई जिले के आरमरर के सरकारी कारतूसाेें की खरीद फरोख्त में शामिल होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अ फालोअप
सत्तापक्ष नेताओं की शरण में बर्खास्त आरमरर
बरामद कारतूस के खोखे लावारिश में किए गए दाखिल
कमालगंज। सोमवार को  खंता नाला के पास से बरामद हुए हजारों कारतूसों के मामले में पुलिस तेजी से छानबीन में लगी है। वहीं सूत्रों की मानें तो इस मामले में फरार चल रहा बर्खास्त आरमरर सत्ता पक्ष के नेताओं की शरण में चला गया है। मंगलवार को कारतूस के खोखों को लावारिश में दाखिल कर दिया गया है। लावारिश मिले खोखों की जांच उच्चाधिकारियोें को सौंपी गई है।

 कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर रोड पर खंता नाला के पास सोमवार की रात बालू में दबे हजारों कारतूसों के खोखे पुलिस ने बरामद किए थे। खोखों के मिलने से पुलिस के हाथपांव फूल गए थे। सूचना पर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह और एसपी राजेशकृष्ण मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बर्खास्त चल रहे आरमरर असगर अली के घर छापेमारी की थी। असगर अली के घर में पुलिस को ताला लटका मिला था। मंगलवार को पुलिस ने खोखों को लावारिश में दाखिल कर दिया। थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने बताया कि खोखों को लावारिश में दाखिल कर दिया गया है। इस मामले की जांच उच्चाधिकारी करेंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो बर्खास्त चल रहे आरमोरर सत्ता पक्ष के नेताओं की शरण में चला गया है। सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी इस मामले को दबाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed