फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The favourites were sent to the nearest Anganwadi centre and the rest were sent 60 km away.

Farrukhabad News: चहेतों को नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र और बाकी को भेज दिया 60 किमी दूर

Thu, 23 Apr 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The favourites were sent to the nearest Anganwadi centre and the rest were sent 60 km away.
फर्रुखाबाद। आंगनबाड़ी केंद्रों में मासूमों की देखरेख के लिए एजुकेटर भर्ती में साक्षात्कार से लेकर नियुक्ति पत्र वितरण तक सवाल खड़े होते रहे। चयनितों ने चहेतों को नजदीकी व अन्य को दूर केंद्र आवंटित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 106 एजुकेटर की भर्ती की गई थी। 15 अप्रैल को सांसद व जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। इसी दौरान डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी का तबादला हो गया। चयनितों ने आरोप लगाया कि बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विश्वासपात्र अधीनस्थों को फोन करके दफ्तर बुलाया। उन्होंने सुबह आठ बजे ही दफ्तर खोलकर अपनों को निवास स्थान के नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्रों को आवंटित कर दिया। इनमें अधिकांश कर्मचारियों के परिजन व रिश्तेदार शामिल हैं। अन्य एजुकेटरों को 50 से 60 किमी दूर के आंगनबाड़ी केंद्र आवंटित किए गए।
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में पहुंची फतेहगढ़ निवासी एजुकेटर श्रेया दीक्षित ने बताया कि उन्हें कायमगंज के कंपिल क्षेत्र का गांव बिल्सड़ी आवंटित किया गया। इसकी दूरी करीब 60 किमी है। कन्नौज की अनन्या ने बताया कि मेरिट के आधार पर विद्यालय आवंटन होना चाहिए था। मेरिट में उनका दूसरा स्थान था। इसके बावजूद उन्हें राजेपुर ब्लॉक में करीब 50 किमी दूर आंगनबाड़ी केंद्र मिला है। कई एजुकेटरों ने स्थानीय विधायक से भी इस मामले की शिकायत की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि उस समय सीमित संख्या में विद्यालय खुले थे। इससे समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि समायोजन प्रक्रिया के दौरान सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed