फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The fault struck the lightning, the night passed after waking up

रात में बिजली ने उड़ाई नींद, दिन में किया बेहाल

Tue, 06 Jul 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
The fault struck the lightning, the night passed after waking up
फाल्ट ने गुल की बिजली, जागकर गुजरी रात
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रात में लोकल फाल्टों ने बिजली उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी। रात जागकर गुजारनी पड़ी। दिन में बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को एक घंटे भी लगातार बिजली नसीब नहीं हुई।
भीषण गर्मी में बिजली भी दगा दे रही है। सोमवार रात करीब 10.45 बजे फतेहगढ़ फीडर की 11 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। इससे बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की नींद खराब हो गई। लाइनमैन से कहा गया तो उसने कहा कि जेई ने फीडर बंद रखने के लिए कहा है। अधिकारियों को अवगत कराया गया। तब फाल्ट ठीक हुआ और रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन

इसी तरह कुटरा उपकेंद्र ट्रिपिंग से बार-बार बंद होता रहा। इससे लोग रात भर परेशान रहे। मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपकेंद्र के 33 केवी ब्रेकर की मरम्मत कराई गई। इससे बिजली बंद होने से लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कडेयरी फीडर बार-बार ट्रिप होने से एक घंटे लगातार नहीं चला। 20 से 25 मिनट पर फीडर बंद हुआ और बिजली गुल होती रही। 10 से 15 मिनट के अंतराल में बिजली आई। यह स्थिति दिन भर बनी रहने से लोग पसीनेे से तरबतर होते रहे।
एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि कुटरा उपकेंद्र के 33 केवी ब्रेकर पर काम कराया गया था। इससे दिन में बिजली बंद रही। ओवर लोड से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इसका समाधान कराने के लिए काम कराया जा रहा है। फाल्टों को ठीक न करने वाले लाइनमैनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ सफाई शुरू
फर्रुखाबाद। मोहल्लों में बिजली देने के लिए जगह-जगह लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग सही कराने के साथ तेल चेक किया जा रहा है। ताकि ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाया जा सके।
शहर में जगह-जगह रखे ट्रांसफार्मरों के चारों ओर गंदगी रहती हैं। कई ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग खराब और तेल कम होने से उनके फुंकने का डर रहता है। फुंकने से बचाने के लिए उच्च अधिकारियों के आदेश पर ट्रांसफार्मरों के रखरखाव की व्यवस्था दुुरुस्त रखने का काम शुरू कराया गया है।

एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि मंगलवार को कुछ मोहल्लों के ट्रांसफार्मरों के आस-पास साफ सफाई कराई गई। उनकी अर्थिंग और तेल चेक कराया गया। जिनकी अर्थिंग खराब मिली, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। सभी ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग खराब और तेल कम होने की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों के आसपास सफाई भी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed