फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The driver of the branch manager was tied to the farm

शाखा प्रबंधक का चालक खेत में बंधा मिला

Mon, 04 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 04 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The driver of the branch manager was tied to the farm
कोतवाली प्रभारी को जानकारी देते शाखा प्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला

कायमगंज। भारतीय स्टेट बैंक शाखा सवायजपुर जिला हरदोई के शाखा प्रबंधक का चालक शनिवार को दोपहर में कार समेत रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। रविवार को चालक कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज गांव में हाथ-पैर बंधा पड़ा मिला। शाखा प्रबंधक ने चालक पर कार गायब कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल फर्रुखाबाद का बताकर शाखा प्रबंधक को वहां भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शाखा प्रबंधक की कार का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक शाखा सवायजपुर जिला हरदोई के शाखा प्रबंधक उत्पल कुमार बनर्जी शनिवार को अपनी कार (यूपी78बीएस-7591) से फर्रुखाबाद आए थे। उनकी कार को जेके कॉलोनी जरीब चौकी कानपुर निवासी चालक अजय कुमार तिवारी लेकर आया था। दोपहर में लगभग दो बजे के बाद चालक कार समेत रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। शाखा प्रबंधक व अन्य लोगों ने कार व ड्राइवर की काफी खोजबीन की लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक उत्पल कुमार बनर्जी ने कोतवाली फर्रुखाबाद में तहरीर दी। दी गई तहरीर में कहा गया कि चालक अजय कुमार कार व उसमें रखे जरूरी कागज व सामान लेकर भाग गया। रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज गंाव में ग्रामीणों को ड्राइवर एक खेत में बंधा मिला और उसके शरीर व चेहरे पर घाव के निशान थे। सूचना पर पहुंची कुआंखेड़ा चौकी पुलिस ड्राइवर को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चालक ने बताया कि शनिवार शाम को उसने ज्यादा शराब पी ली थी। दो लोग आए और उसे कार में ही दबोच लिया और उसके पास से 3200 रुपये व मोबाइल भी छीन लिया। उसके  सिर पर तमंचे से वार कर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। ड्राइवर के मिलने की सूचना पर शाखा प्रबंधक कोतवाली कायमगंज पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने आरोप लगाया कि चालक अजय कुमार झूठ बोल रहा है।


कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने शाखा प्रबंधक से कहा कि घटना फर्रुखाबाद की है इसलिए रिपोर्ट भी वहीं लिखी जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ड्राइवर के अपहरण होने की घटना संदिग्ध लग रही है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि फर्रुखाबाद के कोतवाल मुकदमा नहीं लिख रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी से शिकायत करेंगे। समाचार लिखे जाने तक शाखा प्रबंधक की कार बरामद नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed