फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The domineering vandalism on the occupation of the house

मकान पर कब्जे को लेकर सत्तापक्ष के लोगों ने की तोड़फोड़

Sun, 17 May 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
The domineering vandalism on the occupation of the house
जांच पड़ताल करती पुलिस व टूटा पड़ा ग्रिल। - फोटो : FARRUKHABAD
मकान पर कब्जे को लेकर दबंगों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मकान के कुछ हिस्से को खरीदने के बाद उस पर कब्जे को लेकर सत्तापक्ष के दबंगों ने ग्रिल और दीवार तोड़ डाली। दूसरे हिस्सेदार किराना व्यवसायी ने विरोध किया, तो उसे सबक सिखाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने रेलवे रोड चौकी पुलिस को सूचना दे दी। इस पर दबंग फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
शहर के रेलवे रोड स्थित सिंधी कालोनी निवासी उपेंद्र अरोड़ा ने अपना मकान बेच दिया है। मकान के एक तरफ 10 अन्य मकानों तक जाने का रास्ता है। उसी में से कुछ भाग किराना व्यवसायी भरत सिंधी का भी है। उसमें बंदरों से सुरक्षा के लिए भरत ने लोहे की ग्रिल लगवा रखी है।
विज्ञापन

सत्तापक्ष से जुड़े खरीदार गुट के 25-30 लोग छह-सात कारों से रविवार सुबह नौ बजे पहुंचे। उन्होंने मकान पर कब्जा करना शुरू किया। यही नहीं दबंगों ने ग्रिल को तोड़ना शुरू कर दिया। जब भरत सिंधी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दबंगों ने उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए भरत ने रेलवे रोड चौकी प्रभारी राजीव कुमार को सूचना दी। चौकी प्रभारी के बताने पर घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी, तिकोना चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। तब तक तोड़फोड़ करने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे रोड चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मकान खरीदने वाले लोग गए थे। मकान को जाने वाले रास्ते में ग्रिल लगी थी, उसे तोड़ा गया है। फिलहाल मामले के निपटारे तक कोई नया काम नहीं होगा। वह मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़ित ने कुछ भी लिखकर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed