फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The district's nodal officer will arrive today, officials are busy preparing

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में आज आएंगे जिले के नोडल, तैयारी में जुटे रहे अधिकारी

Thu, 22 May 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 22 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The district's nodal officer will arrive today, officials are busy preparing
फर्रुखाबाद। जिले के नोडल अधिकारी नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव शुक्रवार रात्रि विश्राम कर दो दिन जनपद में भ्रमण करेंगे। इससे गुरुवार को जिले के अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।उन्होंने गोशालाओं व निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में चल रही योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव डॉ. राजेश कुमार प्रजापति 24 व 25 मई को जल जीवन मिशन की योजनाओं की हकीकत देखेंगे। वह शुक्रवार शाम सात बजे जिले में पहुंचकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

पता चला है कि नोडल अधिकारी गांव कीरतपुर में 4.18 करोड़ की जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना, कान्हा गोशाला व 191 करोड़ से बन रहे मडइयन घाट पुल का निरीक्षण करेंगे।वह किसी ग्राम पंचायत का भी निरीक्षण कर सकते हैं। नोडल अधिकारी का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम होने से अधिकारी तैयारी पूरी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, सीवीओ डॉ.धीरज शर्मा ने कमालगंज की कान्हा गोशाला के अलावा नेकपुर खुर्द, बसेली, सितवनपुर पिथू, चौकी महमदपुर गोशाला का निरीक्षण किया। सभी गोशालाओं में भूसा, दाना उपलब्ध होने के साथ कैमरे लगे मिले। रात में तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते कुछ गोशालाओं में टीन शेड उखड़े व अव्यवस्थाएं मिलने पर ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed