फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The district will shine on the map of tourism department

Farrukhabad News: पर्यटन विभाग के नक्शे पर चमकेगा जनपद

Fri, 03 Jan 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The district will shine on the map of tourism department
फर्रुखाबाद। जिले के पौराणिक स्थल इस वर्ष पर्यटन विभाग के नक्शे पर चमकेंगे। छह स्थलों पर 17 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण व विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा चार प्रस्ताव स्वीकृत होने के साथ विकास कार्य शुरू होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन




पर्यटन विभाग बाबा नीबकरोरी धाम के सुंदरीकरण पर एक करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये खर्च कर रहा है। यहां यात्रीशेड, भक्तों के लिए पानी की सुविधा, मंदिर परिसर में शेड, सीसी रोड व बेहतर विद्युतीकरण कराया जाएगा। कमालगंज क्षेत्र के श्रंगीरामपुर में 84 लाख 39 हजार रुपये से बाउंड्रीवाल, यात्री शेड, गेट व शौचालय का निर्माण होगा, जबकि 89 लाख 50 हजार रुपये से सीसी रोड व दो गेट का निर्माण होगा। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में 3.25 करोड़ से बाउंड्रीवाल निर्माण, बागवानी कार्य, गेट निर्माण व भूमि का सुदृढ़ीकरण आदि कार्य होंगे।
विज्ञापन

पांचालघाट गंगा तट पर 8.40 करोड़ से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। कंपिल में एक 1.184 करोड़ 18 लाख 40 हजार रुपये द्रोपदी स्वयंवर स्थल का सुंदरीकरण होगा। यहां कथा स्थल का निर्माण, कुंड के चारो ओर बाउड्रीवाल, अर्जुन की प्रतिमा स्थापित करने व शौचालय निर्माण कार्य शामिल हैं। अमृतपुर क्षेत्र के गांव महमदगंज स्थित धूमगिरि ऋषि आश्रम 94 लाख 60 हजार रुपये सुंदरीकरण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कार्य हैं प्रस्तावित

शहर के महाभारत कालीन पांडवेश्वरनाथ मंदिर, मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के निकट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, कंपिल में महाभारतकालीन झील व अमृतपुर में कुठिला झील के सुंदरीकरण का कार्य पर्यटन विभाग भेजा जा चुका है। इससे निर्माणाधीन कार्य पूर्ण होने के साथ प्रस्तावित कार्यों का निर्माण होने से जिले पर्यटन विभाग के नक्शे में कई स्थानों पर अपनी पहचान छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed