फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The devotees took a dip in the Ganges salvation wished

मोक्ष की कामना से श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Fri, 10 Feb 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The devotees took a dip in the Ganges salvation wished
डुबी लगाते लाोगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 माघ मास की पूर्णिमा को गंगा स्नान करने का अलग ही महत्व है। पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में आसपास के जिलों से श्रद्धालु शुक्रवार को पांचाल घाट पहुंचे। भोर होते ही सबसे पहले गंगा में डुबकी लगाने की होड़ मची रही। गंगातट पर स्नान को देखते हुए हाईमास्ट लाइटें लगाई गई थीं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। पुल के दोनों ओर यूपी डायल 100 की गाड़ियां खड़ी रहीं। भीड़ के चलते बड़े वाहनों को गुजरने में काफी दिक्कत हुई। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजन-अर्चन किया। मनौती पूरी होने पर गंगा की पहनावन की गई। वहीं भगवान सत्यनारायन की कथा कराकर प्रसाद बांटा।
विज्ञापन



लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव पनाई निवासी श्रीकृष्ण का पुत्र उमाशंकर पंडित (45) गांव के ही दीनालाल पुत्र सुमेर व उसकी पत्नी प्रेमशीला के साथ गंगा स्नान करने के लिए पांचाल घाट पर आया था। गंगा के दक्षिणी ओर महेश के घाट पर वह स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसको मिर्गी का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास स्नान कर रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उमाशंकर पानी में समा गया। साथ आए दीनालाल ने लोगों की मदद से उमाशंकर को गंगा से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दीनालाल ने बताया कि उमाशंकर के तीन भाई हैं।


मेला माघ पूर्णिमा पर भंडारों की धूम मची रही। मेले में कल्पवास कर रहे श्रद्घालुओं व संतों के आश्रमों पर पूरे दिन भंडारे होते रहे। राजस्थान के दतिया से आए श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महंत मनोज भारती के यहां सैकड़ों साधुओं ने भंडारे में हिस्सा लिया। वहीं वैष्णव संप्रदाय के बाबा बालकदास, दंडी स्वामी शिवराम आश्रम, पूर्णेश्वरानंद आश्रम आदि में भंडारों की धूम रही।



फर्रुखाबाद। सांस्कृतिक पंडाल में देवी जागरण में सारी रात श्रद्घालु माता के जयकारे लगाते रहे। माता वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर की ओर से गुरुवार देर रात माता के जगराते का आयोजन किया गया। संजय अरोरा ग्रुप ने माता की भेंटें सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दे-दे थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जाएगा, माता प्रकट हो दूर संकट हो आदि गीत राजीव पालीवाल ने गाए।  डॉ. राकेश तिवारी ने माता की आरती उतारकर प्रसाद बांटा। इस अवसर पर डा. राहुल तिवारी, राजेश शुक्ल, रत्ना तिवारी, अशोक तिवारी और बीबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed