फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The department collected 1.2 million electric camp

बिजली विभाग ने कैंप लगाकर वसूले 12 लाख

Tue, 01 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 01 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
The department collected 1.2 million electric camp

कायमगंज। बिजली विभाग ने सोमवार को कैंप लगाकर 12 लाख रुपये वसूले। एक्सईएन ने बताया कि मंगलवार को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैंप लगाया जाएगा साथ ही जल्द ही शहर में बिल जमा करने के लिए केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन


नगर में गिरते राजस्व को देखते हुए शासन की नजर टेढ़ी करने पर अधिकारियों ने घर-घर जाकर वसूली अभियान की रविवार को शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत सोमवार को एक्सईएन अमर सिंह ने पटवनगली स्थित वाटर बाक्स कंपाउंड में कैंप लगाया। यहां उपभोक्ताओं ने शाम तक 12 लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन


एक्सईएन ने बताया कि मंगलवार को भी कैंप लगा कर उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कायमगंज में राजस्व कम जमा होने का कारण भुगतान केंद्र का  शहर से तीन किलोमीटर दूर रूटौल उपकेंद्र में होना है। उन्होंने कहा कि अधिक दूरी होने के कारण उपभोक्ताओं को आने जाने में असुविधा को देखते हुए चिलांका मोहल्ला में स्थित नलकूप के पीछे पड़ी भूमि पर कार्यालय बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस केंद्र के बन जाने से उपभोक्ताओं को रूटौल तक नहीं जाना पड़ेगा। वह  आसानी से अपने बिलों को जमा कर सकें गे । यहां वह  बिजली समस्या की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इस दौरान एसडीओ गौरव कुमार, जेई विनोद कुमार, विजय पाल यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed