फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The death of two sanitation workers to clean the tank of the toilet and entered

शौचालय का टैंक साफ करने घुसे दो सफाईकर्मियों की मौत

Fri, 02 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The death of two sanitation workers to clean the tank of the toilet and entered
वह टैंक जिसमें घुसने से सफाई कर्मियों की मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला
कंपिल कस्बा के मोहल्ला चौधरियान में टैंक साफ करने घुसे दो सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। सफाईकर्मियों के शव रात भर टैंक में ही पड़े रहे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे टैंक को काटकर दोनों के शव निकाले गए।
विज्ञापन


विष्णु बाल्मीकि (30) और महादेश्‍ा बाल्मीकि (20) निवासी मोहल्ला चौधरियान ने कस्बा के ही गिरीश शाक्य के शौचालय के टैंक को साफ करने का तीन हजार रुपये में ठेका लिया था। गुरुवार की रात वह अपने साथ कर्ण, विकास, गिरिजा, दाता को लेकर टैंक साफ करने पहुंचा। रात नौ बजे से टैंक सफाई का कार्य शुरू किया गया। रात 12.30 बजे के करीब तलहटी में बाल्टी से मलबा निकलना बंद हो गया। इस पर विष्णु मलबे क ो बाल्टी में भरने केे लिए टैंक में उतर गया।  टैंक में घुसने के बाद विष्णु वहीं बेहोश हो गया। साथियों के पुकारने पर कोई आवाज नहीं आई तो महादेश्‍ा टैंक में उतर गया।
विज्ञापन


टैंक में उतरते ही वह भी बेहोश हो गया। इन्हें साथी काफी देर तक आवाज देते रहे। कोई जवाब न आने पर मामले की सूचना टैंक मालिक गिरीशचंद्र को दी गई। उन्होंने भी दोनों को काफी देर तक आवाज लगाई। दोनों सफाईकर्मियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंक ा में  थाना पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने नगर पंचायत कंपिल से संपर्क कर टैंक खाली करने वाली मशीन मंगाने का प्रयास किया। उन्हें मशीन नहीं मिल सकी। दोनों सफाईकर्मियाें के शव सुबह तक टैंक में पड़े रहे। सुबह तहसीलदार गजेंद्र सिंह और दरोगा हरिओम शर्मा पहुंचे। इन्होंने ग्लेंडर मशीन मंगाकर टैंक को कटवाया। इसके बाद शवाें को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed