फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The death of the young man from the collision of loaders, companion injured

लोडर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 14 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the collision of loaders, companion injured
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के गमगीन परिजन। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
तिलक चढ़ा कर बाइक से घर जाते समय सामने से आ रही पिकप की चपेट में आकर युवक और उसका साथी घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक चलाते समय युवक हेलमेट पहन कर नहीं निकला था।

जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव भरतपुर निवासी बृजेश सक्सेना (19) पुत्र सदन बिहारी के गांव के ही नन्हकू की बेटी का सोमवार को तिलक चढ़ाने के लिए कायमगंज कोतवाली के गांव उलियापुर आया था।
विज्ञापन


रात को तिलक चढ़ने के बाद बृजेश और राजीव सोमवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। थाना शमसाबाद के गांव ढाईघाट के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकप लोडर के चालक ने बृजेश की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बृजेश और उसका साथी घायल हो गए। दुघर्टना को देख कर पीछे से आ रहे बृजेश के अन्य साथियों ने पिकप चालक को पकड़ लिया। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को शमसाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। यहां से दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर मौजूद डाक्टर ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया।



दूसरे घायल राजीव को रेफर कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। राजीव को परिवार के लोगों ने शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के पिता सदनबिहारी ने बताया कि उसके दो बेटे और तीन बेटियां है। उसने दो बेटियों की शादी कर दी है। बेटों की अभी शादी नहीं हुई है। वह लोग खेती करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed