{"_id":"57697fb34f1c1b9172b47f37","slug":"the-death-of-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांद में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांद में डूबकर बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
घर में रखी वह नांद, जिसमें डूबकर बालक की हुई मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला होली में नांद में डूबकर बालक की मौत हो गई।
रविशंकर उर्फ लालू का पुत्र ऋषभ (3) घर के आंगन में खेल रहा था। बाहर गाय को चारा खिलाने के लिए नांद रखी थी। नांद पानी से भरी थी।
ऋषभ खेलते-खेलते नांद के पास पहुंच गया। वह अपने हाथ में एक रुपये का सिक्का पकड़े था। सिक्का नांद में गिर गया। ऋषभ सिक्का निकालने के लिए जैसे ही पानी में झुका तो उसका पैर फिसल गया और वह नांद के पानी में सिर के बल चला गया। ऋषभ की मां प्रेमसिया ने काफी देर बाद बेटे की खोज शुरू की। ऋषभ नांद के पानी में सिर के बल पड़ा था।
आनन-फानन उसे परिजनों ने बाहर निकाला और शहर के एक नर्सिंग होम में ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रविशंकर के घर कोहराम मच गया। प्रेमसिया बेटे के शव को बार-बार दुलारती और चीख पड़ती। बेटे के गम में उसके आंसू सूख गए हैं।