फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The dead body of a youth found hanging on the trap, could not be identified

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, न हो सकी शिनाख्त

Thu, 16 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth found hanging on the trap, could not be identified
कंपिल। गांव बहबलपुर में खेत में खड़े पेड़ पर एक युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतरवाया। पुलिस की कोशिशों के बावजूद शिनाख्त न हो सकी।
विज्ञापन

गांव बहबलपुर निवासी रामगोपाल का खेत गांव से कुछ दूरी पर है। इसमें बबूल का पेड़ है। गुरुवार सुबह रामगोपाल गांव के किसानों के साथ गेहूं की फसल काटने जा रहे थे तभी पेड़ पर करीब 28 वर्षीय युवक का शव रस्सी से लटका मिला। उन्होंने सिवारा चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

तलाशी में पुलिस को युवक की जेब से माचिस व मास्क मिला। वह नीली जींस, काली सफेद चेकदार शर्ट पहने था। युवक की चप्पल पेड़ से कुछ दूरी पर रखी थीं। फंदे की गांठ गर्दन के पीछे थी। इससे हत्या की आशंका जताई गई। सीओ राजवीर सिंह गौर, कंपिल थानाध्यक्ष व सिवारा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने छानबीन की। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed