{"_id":"607daa0e8ebc3e5916636577","slug":"the-dead-bodies-of-both-the-girls-drowned-in-the-ganges-on-the-second-day-farrukhabad-news-knp6243328144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबीं दो बालिकाओं के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबीं दो बालिकाओं के शव मिले
विज्ञापन
रोशनी का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कटरी क्षेत्र के गांव गंगइया के पास रविवार को गंगा में डूबी दो बालिकाओं के शव दूसरे दिन मिल गए। शव बाहर आए तो परिजनों की चीख निकल गई।
कुआं खेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव गंगइया निवासी संतोष राजपूत के खेत गंगा पार हैं। रविवार को संतोष के साथ मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी जवर सिंह मजदूरी पर गेहूं काटने गया था। दोनों परिवारों के बच्चे भी साथ गए थे। जवर की पुत्री रोशनी (12), संध्या (6), पुत्र करन (10) व संतोष की पुत्री रिका (12) खेलते हुए गंगा किनारे पहुंच गई थी।
संध्या को छोड़कर बाकी बच्चे गंगा में नहाने लगे। इस दौरान तीनों बह गए। किसी तरह करन बच गया। ग्रामीणों ने रिका व रोशनी की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने रविवार शाम से गोताखोरों को लगाया था। सोमवार दोपहर रिका का शव कुंवरपुर गांव के पास पानी में उतराता मिला। कुछ दूर अलीगढ़ गांव के पास रोशनी का भी शव मिल गया।
गोताखोरों ने शव निकाले तो परिजन बिलख पड़े। रोशनी की मां लीलावती व रिका की मां सविता देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी दीपक भाटी ने शवों के पंचनामा भरकर दोनों परिवारों के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया परिजनों पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

रिका का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रिका के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन