फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The current came from the fan's wiring, the child reached school

पंखे की वायरिंग से आया था करंट, स्कूल पहुंचा बच्चा

Tue, 07 Sep 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The current came from the fan's wiring, the child reached school
हाथियापुर स्थित स्कूल में वह केबल जिससे खिड़की में उतरा करंट। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हथियापुर प्राथमिक स्कूल की खिड़की में करंट वायरिंग का तार कटा होने के कारण आया था। खिड़की छूने पर छात्र को करंट का झटका लगा था, वह झुलसा नहीं था। घटना के कुछ देर बाद सोमवार को वह स्कूल आ गया था। मंगलवार सुबह फिर स्कूल पहुंच गया। वायरिंग के कटे तार और छत पर पड़ी केबल को प्रधानाध्यापक ने ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन

हथियापुर (हाथीपुर) के सोनेलाल श्रीवास्तव का पुत्र रमन श्रीवास्तव गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार को स्कूल की खिड़की छूने पर उसे करंट लग गया था। प्रधानाध्यापक रिजवाना खातून ने बताया कि बच्चे को करंट तो लगा, वह झुलसा नहीं था। पिता सोनेलाल घर ले गए थे, कुछ देर बाद बच्चा स्कूल आ गया था। मंगलवार को भी वह समय से स्कूल आया।
विज्ञापन

कक्षा सात के कक्ष की खिड़की से पंखे के लिए डाला गया तार कटा होने से करंट आ गया था। छत पर पड़ी केबल भी धूप में चटख गई थी, उसे भी सही कर दिया गया है। छात्र रमन ने बताया कि उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं हैै। करंट लगने पर शरीर में झनझनाहट महसूस हुई थी। अब कोई कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से 12 फीट दूर है बिजली लाइन
बिजली की मेन लाइन स्कूल भवन से 12 फीट दूर से निकली है। तारों से स्कूल के भवन में करंट आने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। ऐसा भी नहीं कि कोई तार टूटा हो। सीलन की वजह से मामूली करंट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed