फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The councilor said in the meeting, water does not even come to my house

Farrukhabad News: बैठक में बोलीं सभासद, मेरे घर भी नहीं आता पानी

Mon, 14 Aug 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The councilor said in the meeting, water does not even come to my house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में जलापूर्ति समस्या पर चर्चा में किदवईनगर की सभासद बबली ने कहा कि मेरे ही घर पर नल में पानी नहीं आता। ऐसे में आम लोगों की समस्या समझी जा सकती है। कस्बे में प्रमुख स्थानों पर कूड़ादान रखवाए जाने, रोशनी व्यवस्था, टैक्सी स्टैंड की भी मांग उठी।
चेयरमैन राजबेटी शंखवार की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर दो बजे नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शुरू हुई। सभी सभासदों ने कहा की पानी की टंकी से जलापूर्ति व्यवस्था खराब होने से जनता परेशान है। इस पर सभासद बबली ने कहा कि मेरे घर में भी पानी नहीं आता। अशोक कुमार ने सहकारी समिति के पास पानी टंकी के निकट रोशनी न होने की समस्या रखी।
विज्ञापन

कूड़ादान रखवाए जाने की मांग पर ईओ कल्पना बाजपेयी ने कहा कि सभासदों से मिलकर कर्मचारी कूड़ादान के लिए स्थान चयनित कर लें। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए गृहकर, जलकर, मानचित्र स्वीकृति शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के प्रतिनिधि शिवकुमार गोयल ने कहा कि पहले पुराने टैक्स की वसूली पर जोर दिया जाए। ईओ ने कहा सभासदों को भी बकायेदारों की सूची दी जाए। जिससे वह उन्हें बकाया जमा करने को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इजाजत खां, सुभाषचंद्र, अवधेश, अनुराग यादव, अजय कुमार,सरस्वती भी विचार रखे। चेयरमैन ने कहा कि पेयजल, रोशनी, सफाई की बेहतर व्यवस्था हो। नगर पंचायतकर्मी कुलदीप दुबे, अजय तिवारी, श्याम ने व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed