फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The consecration of Bholenath , snake worship

भोलेनाथ का किया अभिषेक, नाग का पूजन

Wed, 19 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 19 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
The consecration of Bholenath , snake worship
नागपंचमी पर श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा की। मंदिरों में भी पहुंचकर
विज्ञापन
पूजन-अर्चन किया। घरों के दरवाजों पर प्रतीकात्मक नाग बनाकर भोग लगाया गया। इस दौरान घर-घर पहुंचे सपेरों को लोगों ने दान-दक्षिणा भी दी। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन लोग नाग पूजा को शुभ मानते हैं। बुधवार को

नागपंचमी पर सुबह से ही रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध अर्पण कर पूजन-अर्चन किया। गरैयाखारे शिवमंदिर में भी शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया गया। महाकाल मंदिर में विशेष पूजा के साथ ही आरती की गई। इसके साथ ही घरों में महिलाओं ने दरवाजों पर प्रतीकात्मक नाग देवता बनाकर भोग लगाया। नागपंचमी पर्व

पर शहर के गली-मोहल्लों में सपेरों का तांता लगा रहा। सपेरों ने नाग के दर्शन करवाए। लोगों ने नाग की पूजा की। सपेरों को श्रद्धानुसार दान-दक्षिणा दी। सपेरों ने पूरे दिन गली-मोहल्लों और बाजारों में दुकानों पर जाकर लोगों को नाग देवता के दर्शन करवाए। आचार्य ओंकारनाथ शास्त्री कहते हैं कि नागपंचमी महाराजा वासुक के दरबार का विशेष पर्व है। इसी दिन नागों को

अमृत की रक्षा करने का अधिकार मिला था। नागपंचमी के दिन जो नागों की पूजा करते हैं उन्हें कभी नाग सताते नहीं हैं। उनसे वह प्रसन्न रहते हैं। उनके परिवार में कभी भी विषबाधा नहीं आती है। इसलिए नागपंचमी पर नाग देवता का पूजन अवश्य करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed