फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The condition of the prisoner who was injured in the ruckus in the jail deteriorated

जेल में बवाल होने में घायल हुए बंदी की हालत बिगड़ी

Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The condition of the prisoner who was injured in the ruckus in the jail deteriorated
फर्रुखाबाद। जिला जेल से एक कैदी को बुधवार को लोहिया अस्पताल लाया गया। उसके सिर में गहरा घाव था, उसमें मवाद पड़ने लगा था। डॉक्टर ने घाव की सफाई कर टांके लगाए और कैदी को भर्ती कर लिया। कैदी के भाई ने बवाल में चोटें आने और जेल में पिटाई से सिर में चोट लगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला अहवरन निवासी बादशाह (40) हत्या के मामले में जिला जेल में सजा काट रहा है। बुधवार दोपहर में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसकी जांच की। सिर में करीब चार इंच लंबा घाव था, उसमें मवाद पड़ने लगा था। डॉक्टर ने घाव की सफाई कराने टांके लगवाए और मरीज को भर्ती कर लिया। कैदी कुछ बताना चाहता था लेकिन साथ आए चार जेल कर्मियों ने फिसलकर गिरने से चोट लगी है। इसके बाद कैदी ने कहा कि वह बुधवार सुबह गिर गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कैदी का भाई रामपाल सिंह और ग्राम प्रधान नीलम राजपूत के पति धर्मवीर सिंह राजपूत अस्पताल पहुंच गए। रामपाल ने कहाकि रविवार को जेल में हुए बवाल वाले दिन बादशाह को चोट लगी थी। उसकी जेल में पिटाई की गई। इससे उसका सिर फट गया है। ज्यादा घाव होने की वजह से उसे बेहोशी आने लगी थी, उसे अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed