{"_id":"6912366fa589b51bfa0c7c14","slug":"the-condition-of-61-roads-in-five-development-blocks-will-improve-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-132497-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांच विकास खंडों की 61 सड़कों की सुधरेगी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांच विकास खंडों की 61 सड़कों की सुधरेगी हालत
Tue, 11 Nov 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाढ़ और बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सक्रिय हो गया है।
जनपद के पांच विकास खंड की 61 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़कों की मरम्मत होने के बाद क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
गंगा में आई बाढ़ और लगातार हुई बरसात से जनपद में कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे की मिट्टी बह जाने से मार्ग टूट गए थे, इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शासन से निर्देश मिलने के बाद विभाग की ओर से सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन सड़कों की मरम्मत और निर्माण पर 10.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मरम्मत सूची में विकास खंड राजेपुर की 21, मोहम्मदाबाद की नौ सड़कों सहित पांच ब्लॉकों की कुल 61 सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, मुरलीधर ने बताया कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।