फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The commotion in the office commerce youth

वाणिज्य कर कार्यालय में युवक ने किया हंगामा

Thu, 31 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 31 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The commotion in the office commerce youth

फर्रुखाबाद। वाणिज्य कर कार्यालय में बुधवार को ट्रांसपोर्ट कर्मचारी ने हंगामा किया। कार्यालय में लिपिक के साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी राजकुमार एक ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। वह बुधवार की शाम भोलेपुर रेलवे रोड स्थित वाणिज्यकर कार्यालय मेें काम से गया था। कार्यालय में लिपिक पंकज मिश्रा काम करते मिले। उसने पंकज से डिप्टी कमिश्नर से मिलने की बात कही। इस पर कर्मचारी ने राजकुमार से कहा कि डिप्टी कमिश्नर इटावा में बैठते हैं।
विज्ञापन


राजकुमार, लिपिक से अभद्र भाषा में बोलने लगा। इसको लेकर दोनों मेें कहासुनी हो गई। ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी ने कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। पंकज मिश्रा ने रोकने का प्रयास किया तो कर्मचारी ने लिपिक के साथ धक्कामुक्की कर दी। कार्यालय में रखा सामान फेंकने लगा। इसकी सूचना पंकज ने असिस्टेंट कमिश्नर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले राजकुमार को हिरासत में ले लिया। पंकज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। गुरुवार की सुबह राजकुमार का मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed