फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The common man would be away from the general

आम आदमी से दूर होगा आम

Fri, 22 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The common man would be away from the general
पेड़ पर लगे आम। - फोटो : अमर उजाला

कायमगंज। रात में नमी व दिन में पड़ने वाली भीषण गर्मी ने फलों के राजा आम की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मौसम के इस व्यवहार से आम की लगभग 50 फीसदी फसल खराब होने के कगार पर है। किसानों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो आम पेड़ों से टपककर गिर जाएगा। इससे आम आम आदमी की पहुंच से दूर जाएगा।

विज्ञापन


इस वर्ष आम के बागों में आया बौर देखकर बागवान और आम आदमी फूले नहीं समा रहे थे। उम्मीद थी कि इस बार आम की अच्छी फसल आएगी। शुरूआत में तो आम की फसल में कोई रोग नहीं था लेकिन मौसम की बुरी नजर आम को लग गई। वहीं रही सही कसर सूखे ने पूरी कर दी।
विज्ञापन


बागवान  संदीप गंगवार, राधे सिंह, नर सिंह आदि बताते हैं कि रात में मौसम के ठंडा होने व दिन में गर्मी होने के कारण आम के पेड़ों में लसा रोग (कीड़ा) लग गया है। यह कीड़ा आम के डंठल में लग जाता है और उसकी चेंपी को चट कर जाता है, जिससे आम काला होकर टपक जाता है। उन्होंने बताया कि आम की फसल लगभग 50 फीसदी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवान जैकी गंगवार बताते हैं कि लसा रोग के अलावा नहर व बंबें सूखे होने के कारण बागों की सिचाई नहीं हो पा रही है, जिससे आम सूख कर टपक रहा है। ग्राम पितौरा निवासी पुष्पेंद्र गंगवार बताते हैं कि आम के बागवान चेंपा रोग से तो जूझ ही रहे हैं सूखे ने कमर ही तोड़ दी है। वहीं गांव नरसिंहपुर निवासी राम सिंह का कहना कि सिंचाई के लिए न तो नहर में पानी है और न ही बोरिंग काम कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed