फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The clouds in the sky gave relief from the humid heat

Farrukhabad News: आसमान में छाए बादलों ने दी उमस भरी गर्मी से राहत

Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The clouds in the sky gave relief from the humid heat
फोटो-22, कायमगंज के टीपी चौराहे पर बारिश के दौरान गुजरते लोग। संवाद
कायमगंज। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस और भीषण गर्मी से निजात मिली है। बच्चों और बुजुर्गों ने भी ठंडी हवाओं का आनंद लिया।
विज्ञापन




हालांकि बारिश ने जहां जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं, किसानों के लिए इसका असर मिश्रित दिखाई दे रहा है। धान, मक्का और गन्ना की फसलों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। धान की खेती करने वाले किसानों ने कहा कि बारिश धान की फसल के लिए अमृत के समान है, क्योंकि इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है। इससे फसलें अच्छी बढ़वार कर रही हैं और पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन




दूसरी ओर दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए यह बारिश नुकसानदायक साबित हो सकती है। लगातार पानी भरने की स्थिति में इन फसलों के गलने का खतरा है। किसानों को आशंका है कि अधिक बारिश होने पर उनकी उपज प्रभावित हो सकती है। इधर, बारिश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही जलभराव झेल रहे लोगों के लिए आसमान से गिर रही बूंदें परेशानी का सबब बनी हुई हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लगातार नमी और दूषित पानी के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed