फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The cleaning workers took out the meaning by burning the effigy of the municipality president and EO

सफाई कर्मियों ने पालिका अध्यक्ष व ईओ का पुतला फूंक कर निकाली अर्थी

Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The cleaning workers took out the meaning by burning the effigy of the municipality president and EO
कायमगंज नगर पालिका में चेयरमैन व ईओ का पुतला फूंकते सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। 32 आउट सोर्सिंग कर्मियों को हटाने और पांच माह से मानदेय न मिलने के विरोध में नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया है। शुक्रवार को पंचायत अध्यक्ष व ईओ का पुतला और शनिवार को पुतले की अर्थी निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि के साथ 24 से अधिक सफाई कर्मी नगरपालिका पहुंचे। वहां अध्यक्ष और ईओ के पुतलों को रावण व सूपर्णखा का नाम देकर जलाए। इसी बीच अध्यक्ष सुनील चक पहुंच गए। उन्होंने कर्मियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शनिवार को भी सफाई कर्मियों का प्रदर्शन जारी रहा। पालिका परिसर में अध्यक्ष और ईओ के पुतले की अर्थी घुमाई और कुछ देर तक तहसील गेट के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं हड़ताल जारी रहेगी। पालिका ने बताया कि शासन से नियमित व संविदा कर्मियों का एक लाख रुपये कम मानदेय मिल रहा है। इससे आउट सोर्सिंग के कर्मियों को काम पर रखना मुश्किल है। बकाया मानदेय में दो माह का दे दिया गया है, एक माह का जल्द दे दिया जाएगा। दो माह का मानदेय अगले दे देंगे।
हड़ताल से नगर में लगे कूड़े के ढेर
कायमगंज। पालिका में आउट सोर्स पर लगे सफाई कर्मियों की हड़ताल में पालिका में तैनात नियमित व संविदा सफाई कर्मी भी शामिल हो गए हैं। इससे नगर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नगर के हर मोहल्ले में जगह-जगह एक ही दिन में कूड़े के ढेर लग गए हैं।

पालिका अध्यक्ष सुनील चक ने बताया कि हड़ताली सफाईकर्मी नियमित व संविदा कर्मियों को भी काम करने से रोक रहे हैं इसलिए सफाई नहीं हो सकी। हड़ताल में शामिल नियमित कर्मचारियों से वार्ता कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed