{"_id":"573cb1174f1c1bd61aac7304","slug":"the-children-threw-water-got-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी मिला दूध बच्चों ने फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी मिला दूध बच्चों ने फेंका
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में पानी मिला दूध फेंकते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरसिंगपुर में बुधवार को पानी मिला दूध बंटने से गुस्साए बच्चों ने दूध फेंक दिया। इसकी शिकायत खंड शिक्षाधिकारी से की गई। उन्हाेंने जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दूध बांटा जाता है। इसके तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरसिंगपुर में बच्चों को दूध बांटा गया। दूध में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण गुस्साए बच्चों ने दूध फेंक दिया।
विज्ञापन
छात्र मोनू, सुषमा, शिवानी, पुष्पाजंलि, विपिन, हिमांशु और मानू आदि बच्चों ने बताया कि विद्यालय में दूध वितरण के समय लगभग 20 बच्चे मौजूद थे। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुसुमलता ने डेढ़ किलो दूध मंगवाया था।
विज्ञापन
बच्चों ने बताया कि पानी मिला दूध का स्वाद अच्छा नहीं था। पनीला दूध होने के कारण उन्होंने फेंक दिया। खंड शिक्षाधिकारी सुमित वर्मा ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापक कुसुमलता को निरीक्षण के दौरान एक सप्ताह पूर्व निलंबित कर दिया गया था। इसके कारण विद्यालय की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।