{"_id":"7938c6dc5bedfaed920d793d56ec7acd","slug":"the-children-presented-a-colorful-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश में अनेकता में एकता को दर्शाया। गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय में हुए कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सलीम आसिफ ने दीप प्रज्जवलित कर किया । बच्चों ने सरस्वती वंदना पर मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने स्वागत गीत पर अनुपम झांकी प्रस्तुत की। राधा कृष्ण बने बच्चों ने मोर नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
नृत्य देखकर दर्शक ताली बजाए बिना नहीं रह सके। क्रिसमस कैरल की अनुपम प्रस्तुति में बच्चों ने क्रिसमस के आगमन का स्वागत किया। पंजाब का गिद्दा, गुजरात का गरबा, असम का बिहू नृत्य प्रस्तुत कर अनेकता के बाद एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम की अतिथि मोना आसिफ ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
इस मौके पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। प्राचार्य एके शर्मा ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्रीति तिवारी ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सुजाता पाल, एसडी लाल, एचके द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में शैलेश, सुषमा सिंह, केपी सिंह, नीलम सिंह, अंजू चतुर्वेदी, वीके दीक्षित, अजय दीक्षित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
राजपूत रेजीमेंट के जवान और क्यूआरटी टीम ने विद्यालय के बाहर घेरा डाल रखा था। जीएमपी हवलदार राजेश सिंह व उनकी टीम ने आने जाने वालों पर नजर रखी।