{"_id":"29180ed9009af9771b59dc600d7f7f45","slug":"the-child-died-after-falling-from-the-lap-of-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में जीप की टक्कर, मां की गोद से गिरकर बच्चा मरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में जीप की टक्कर, मां की गोद से गिरकर बच्चा मरा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जीप की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की गोद से छिटककर उसका एक साल का बच्चा जमीन पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को यह हादसा हरदोई जिले के रूपापुर थाना क्षेत्र में हुआ। जीप चालक भाग निकला।
विज्ञापन
जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव दोषपुर निवासी पूरनलाल बाथम की पत्नी विनीता को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। पूरन लाल, पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक से थाना पाली के गांव बरसुलिया जा रहे थे। पूरनलाल के साथ बेटा दीपक उर्फ पिंकू (1) भी था। भतीजा दिनेश बाइक चला रहा था। दिनेश ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
हरदोई जिले के थाना रूपापुर के कस्बे के पास सामने से आ रही जीप की टक्कर बाइक में लगने से विनीता के हाथों से बच्चा छूट कर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक जीप लेकर भाग गया। परिजन, दीपक को प्राइवेट वाहन से लोहिया अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिवार के लोग शव लेकर चले गए। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन