{"_id":"64d91994c508837d0d08d0e8","slug":"the-caravan-came-out-with-211-kanwars-with-bam-bam-bhole-announcement-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-441-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बम-बम भोले उद्घोष संग 211 कांवड़ लेकर निकला कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बम-बम भोले उद्घोष संग 211 कांवड़ लेकर निकला कारवां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। बम-बम भोले उद्घोष के साथ 211 कांवड़ लेकर भोले के भक्तों ने यात्रा के साथ पांडवेश्वर नाथ शिवालय में जलाभिषेक किया। सबसे आगे तिरंगा व धार्मिक ध्वजा लेकर चल रही मातृशक्ति अगुवाई करती चल रही थीं। डीजे पर भोले के भजनों पर भक्त नाचते गाते चल रहे थे। रास्तों में धर्मप्रेमी कांवर यात्रियों पर फूलों की वर्षा कर जलपान कराते चल रहे थे।
हिंदू महासभा व भोले बाबा कमेटी की अगुवाई में कांवर यात्रा का शुभारंभ पांचाल घाट स्थित दुुर्वासा ऋषि आश्रम के संत स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने पूजन कर किया। सबसे आगे चल रहे डीजे पर युवा व युवतियां थिरकती चल रही थीं। उसके पीछे राष्ट्रप्रेम का प्रतीक तिरंगा और भोले की ध्वज पताका लेकर मातृशक्ति अगुवाई करती रहीं।
यात्रा पांचाल घाट चौकी, अमेठी कोहना, चांदपुर, कादरीगेट, लालगेट, घुमना, चौक, पल्ला मठिया होकर पांडवेश्वर नाथ शिवालय पहुंची। वहां पूजन के बाद कांवर में लाए गए गंगा जल से भगवान शिवलिंग का अभिषेक किया गया। जगह-जगह कार सवार और स्टाल लगाकर धर्मप्रेमियों ने कांवड़ यात्रियों को जलपान कराया। यात्रा में हर-हर महादेव, बम-बम भोले उद्घोष गूंजते रहे। सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस, कादरीगेट व कोतवाली पुलिस के पुख्ता प्रबंध रहे।
विज्ञापन
यात्रा की व्यवस्था में महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, जय भोलेबाबा कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मुनीश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, मोनू तिवारी, केशव वर्मा, अभिषेक बाजपेई, जुगनू मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, सचिन शर्मा, दीपक शर्मा, प्रसून पाठक, रश्मि मिश्रा, आरती पाठक, आशू अग्रवाल, आरती पांडेय आदि मौजूद रहेे।