फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The car rider took the girl who was asking for money

रुपये मांग रही बच्ची को उठा ले गए कार सवार

Mon, 19 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The car rider took the girl who was asking for money
पैसे मांग रही बच्ची को उठा ले गए कार सवार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सड़क पर पैसे मांग रही एक बच्ची को कार सवार उठाकर ले गए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाल और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खोजबीन की। बच्ची को कार सवार भोलेपुर में उतार गए हैं।
आवास विकास चौकी के पास मिशन अस्पताल के सामने फास्ट फूड कॉर्नर पर कुछ युवक सोमवार रात करीब नौ बजे नाश्ता कर रहे थे। वहां आठ साल की एक बच्ची रोज की तरह राहगीरों, वाहन सवारों से पैसे मांग रही थी। युवकों के मना करने पर वह कार के साथ-साथ चलने लगी।
विज्ञापन

युवकों ने कार की खिड़की खोली और बच्ची को कार में डालकर फतेहगढ़ की ओर ले गए। प्रत्यक्षदर्शी एक आइसक्रीम विक्रेता ने घटना की जानकारी दी। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि बच्ची अधिक पैसे मांग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने गुस्से में उसे कार में डाल लिया। कार में एक महिला के भी होने का पता चला है। बच्ची को भोलेपुर से पहले ही मंदिर के पास कार से उतार दिया था। वह फतेहगढ़ स्थित अपनी बस्ती में घर पर चली गई। अभी उसका नाम नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed