फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The car of the wedding party overturned after colliding with the cattle, two died

Farrukhabad News: सांड से टकराकर कार पलटने से दो की मौत, 5 घायल

Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The car of the wedding party overturned after colliding with the cattle, two died
ांव बिराहिमपुर के पास घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। अलीगंज रोड पर मवेशी से टकराकर (सांड) बरातियों से भरी कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में टकराने वाले मवेशी की भी मौत हो गई।
कासगंज के पटियाली क्षेत्र के गांव गोड़ा निवासी नंदकिशोर के पुत्र दलवीर की बरात सोमवार रात कायमगंज के गांव पैथान के मजरा नगला दिशी निवासी अमर सिंह के यहां जा रही थी।
बरात में शामिल होने के लिए पटियाली के गांव रुस्तमपुर निवासी चरण सिंह (28), नगला अवदाल निवासी 35 वर्षीय राहुल, नगला सहजीत निवासी सचिन (20), कस्बा पटियाली निवासी चालक नन्हें चौहान (27), गांव गोड़ा निवासी कमलेश (20), मोहल्ला सराफा निवासी ऋषि (38), कस्बा पटियाली निवासी राहुल पुंडीर (31) कार से जा रहे थे।
विज्ञापन

अलीगंज रोड पर गांव विराहिमपुर के पास कार के सामने अचानक मवेशी आ गया। उससे पहले बाइक टकराई, बाइक सवार बाल-बाल बचकर भाग गए।
इसके बाद तेज रफ्तार कार मवेशी से टकरा कर पलटते हुए एक मकान की बाउंड्रीवॉल से जाकर टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी उसमें फंस गए।
सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टर ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल चरण सिंह व कार चालक नन्हें को रेफर कर दिया। पुलिस ने चरण सिंह के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोहिया अस्पताल से चरण सिंह को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर में दोपहर को चरण सिंह की मौत हो गई। ऋषि के भाई अतुल ने बताया कि ऋषि नोएडा में एक फैक्टरी में काम करता था।
वे दो भाई थे, और दो बहनें हैं। चरण सिंह बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन था। क्षतिग्रस्त कार मौके पर पड़ी रही। नजदीक ही मवेशी का भी शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed