फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bride reached the Kotwali with a band and married a lover in the temple

मंदिर में प्रेमी से शादी कर बैंड बाजे के साथ कोतवाली पहुंची दुल्हन

Wed, 23 Sep 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The bride reached the Kotwali with a band and married a lover in the temple
कायमगंज कोतवाली में बैंड बाजे के साथ प्रवेश करते दूल्हा दुल्हन। - फोटो : FARRUKHABAD
मंदिर में प्रेमी से शादी कर बैंड बाजे संग कोतवाली पहुंची दुल्हन
विज्ञापन

कायमगंज। फेसबुक के जरिये पनपा प्रेम आखिरकार विवाह के बंधन बंधकर मुकाम पा गया। छह माह पहले फेसबुक के माध्यम से एक युवक की दोस्ती दिल्ली की एक युवती से हो गई जो बाद में प्रेम में बदल गई। जाति अलग-अलग होने से युवती के परिजनों शादी का विरोध किया, तो वह मंगलवार रात बस से प्रेमी के घर पहुंच गई। फिर बुधवार को मंदिर में शादी कर बैंड बाजे के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उनसे शादी का पंजीकरण कराने को कहा।
नगर के मोहल्ला गंगदरवाजा निवासी शनि कौशल (26) पुत्र स्वदेश कुमार दिल्ली के रजौरी गार्डन में रहता था। वहां वे हाथ ठेली लगाकर खाने पीने का सामान बेंचता था। छह माह पहले दिल्ली के नागलोई निवासी पारुल शर्मा (25) पुत्री रामचरन शर्मा से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई। चैटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए और बात शादी तक पहुंच गई। फिर कोरोना काल में लॉकडाउन से कारोबार ठप हुआ तो शनि घर आ गया। इसके बाद भी दोनों में फोन पर बातचीत होती रही।
विज्ञापन

अलग-अलग जाति के होने से पारुल के परिजनों ने शादी का विरोध कर उस पर सख्ती कर दी। उसका मोबाइल परिजनों ने ले लिया। मंगलवार रात किसी तरह पारुल बस से कायमगंज पहुंच गई। बुधवार दोपहर पारुल व शनि हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के साथ कोतवाली गेट के हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन बैंड बाजे के साथ कोतवाली पहंचे। दोनों ने इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय को अपने बालिग होने के कागजात दिए। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed