फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bravery of the daughter came on the lips of the governor

राज्यपाल की जुबां पर आई बिटिया की बहादुरी

Sun, 05 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The bravery of the daughter came on the lips of the governor
बहादुर बेटी अंजली को सम्मानित करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। करथिया गांव की बहादुर बेटी अंजली शनिवार को याकूतगंज के पंचायत सचिवालय में हुए राज्यपाल के भाषण में छाई रहीं। उसकी बहादुरी का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि करथिया की घटना को टीवी पर देखा था। आपत्ति को अवसर में कैसे बदला जाता है, यह अंजली से सीखने की जरूरत है। राज्यपाल ने अंजली के अलावा मार्शल आर्ट व बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों, कोरोना टीकाकरण में अच्छा काम करने वाली प्रधानों सहित बीस महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ व कुपोषण मुक्त करने पर जोर दिया। इसके समाज की सहभागिता बढ़ाने की जरूरत है। स्वच्छता और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के लिए ग्राम प्रधान समाज के लोगों को जोड़ें। कुपोषण को दूर भगाने के लिए किसानों की मदद ली जानी चाहिए। गांवों से रोटी एकत्र कर गोशालाओं में पहुंचाए जाने के डीएम मानवेंद्र सिंह के प्रयास की उन्होंने सरहाना की। कहा कि इस काम में दिव्यांग भी जुटे हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल शहर के रेलवे रोड स्थित लेदर फैक्टरी भी पहुंचीं। वहां लेदर से बनाए जा रहे कुशन, प्रिंटिंग आदि कारीगरी देखी। कालीन देखकर राज्यपाल काफी खुश हुईं। उन्होंने कालीन को हाथ में उठाया और उसके बारे में जानकारी की। इस दौरान छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति विनय कुमार पाठक, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद, विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा व सीडीओ एम. अरून्मोली, प्रधान ऋषि कुमार व माधुरी माथुर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो छेडे़ उसका सिर फोड़ दें
याकूतगंज के ग्राम पंचायत सचिवालय में राज्यपाल ने मिशन शक्ति डेस्क का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने उनके सामने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि बेटियां मजबूत ही होनी चाहिए। यदि कोई लड़का उन्हें परेशान करे तो वह उसका सिर फोड़ दें और हाथ तोड़ दें, जिससे वह दोबारा बदतमीजी करने की हिम्मत न जुटा सके।
11 गर्भवती की गोदभराई की
राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से लगाई गई खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 गर्भवती महिलाओं को तिलक लगाया और माला पहनाकर गोदभराई की। बेहतर काम करने वाली छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने मिशन शक्ति डेस्क का भी शुभारंभ किया।
लाल आलू पर टिकीं राज्यपाल की निगाहें
प्रदर्शनी में आलू का भी स्टाल लगाया गया था। इस स्टाल पर पहुंची राज्यपाल की निगाहें लाल आलू पर टिक गईं। उन्होंने पूछा, क्या यह आलू अंदर से भी लाल ही निकलता है। उद्यान अधिकारी ने बताया कि अंदर से सामान्य आलू की तरह ही होता है। राज्यपाल ने आलू की प्रजातियों की जानकारी ली। पूछा कौन सा आलू रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। उद्यान अधिकारी ने बताया किया शुगर फ्री चिप्साना आलू रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसे शुगर के मरीज भी खा सकतेे हैं।
पापड़ी खाई, भेंट में दी गई दालमोट
शहर के रेलवे रोड स्थित लेदर फैक्टरी पहुंचने पर राज्यपाल को नाश्ते में फर्रुखाबाद की प्रसिद्ध पापड़ी (पपड़िया) व चने खाने को दिए गए। इन्हें खाने के बाद राज्यपाल ने तारीफ की। उन्होंने ढोकला व हलवा का भी स्वाद लिया। फर्रुखाबाद की दालमोठ उन्हें भेंट की गई।
इनको किया राज्यपाल ने सम्मानित
राज्यपाल ने गोसंरक्षण में बेहतर काम पर कायमगंज की ईओ सीमा तोमार, महिलाओं की समस्याएं निस्तारित करने में मऊदरवाजा थाने की महिला आरक्षी आरती शर्मा, स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं को जागरूक करने पर फतेहगढ़ कोतवाली की आरक्षी हिमांशी, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अच्छा काम पर अमेठी जदीद की प्रधान श्यामलता, गांव में लक्ष्य से अधिक कोरोना टीकाकरण कराने पर ग्राम पंचायत बिहार की प्रधान सरोजनी देवी, क्राफ्ट हस्त कला में बालश्री पुरस्कार विजेता चित्रांशी काव्या, महिला उद्यमी पूजा अग्रवाल, ओडीओपी में नौरीन जमाल के अलावा मार्शल आर्ट खिलाड़ी निकिता दुबे, कशिश, सिमरन राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सिंग खिलाड़ी शिवांगी पाल, ताइक्वांडो में कांस्य पदक विजेता दिव्या को भी सम्मानित किया।
आंगनबाड़ी गोद लेने वाले कॉलेज प्रबंधक सम्मानित
छत्रपति शाहूू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति ने बताया कि विवि क्षेत्र में तीन सौ से ज्याद आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया गया है। इसमें बाबूसिंह दद्दू जी नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल कालेज के प्रबंधक अनार सिंह यादव ने 11, बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के प्रबंधक शैलेंद्र सिंह यादव ने छह, रविनाथ सिंह डिग्री कालेज के अजयपाल सिंह ने चार, गिरजा देवी डिग्री कालेज के प्रबंधक विजय यादव ने दो आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिए हैं। इन प्रबंधकों को राज्यपाल ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
बेहतर काम करने पर मिला सम्मान
गांव वलीपुर के स्कूल में हुए कार्यक्रम में बेहतर काम करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वलीपुर की अनुपम, शेखुपर रुस्तमपुर की हेमलता, नेकपुर खुर्द की प्रीती, पूर्वी गौटिया की मनोरमा व वलीपुर केंद्र की सहायिका गायत्री देवी को भी राज्यपाल से सम्मान मिला। बीस आंगनबाड़ी केंद्रों को खेलकूद सामग्री की किट दी गई। उज्ज्वला योजना की लाभार्थी शिवानी व सुनीता को रसोई गैस कनेक्शन भी दिए।
चौकीदार भइया, भगाते रहे गइया
फर्रुखाबाद। राज्यपाल रात को फतेहगढ़ स्थित आरआरसी के गेस्ट हाउस में रुकी थीं। वहां से उन्हें कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग होते हुए गांव वलीपुर जाना था। इस मार्ग पर अन्ना गोवंश का आतंक है। अन्ना गोवंश कही काफिले के बीच न आ जाएं। इसके लिए जिला जेल चौराहे से गांव वलीपुर तक पुलिस कर्मियों के अलावा सफाई कर्मियों को हाथ में डंडा थमाकर तैनात किया गया था। वह पूरे समय रखवाली करते रहे कि फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर कोई अन्ना गोवंश या अन्य जानवर न आ जाए।
राज्यपाल की लेदर पर बनी तस्वीर की भेंट
लेदर फैक्टरी के मालिक विकास गुप्ता ने राज्यपाल को लेदर पर बनी उनकी (राज्यपाल की) तस्वीर व कालीन भेंट की। दोनों ही कामों की काफी उन्होंने तारीफ की और मालिक का मोबाइल नंबर लेकर गईं। कहा कि वह इस काम को बढ़ावा देने के लिए कुछ करेंगी।(ब्यूरो)
फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर लगा रहा जाम
राज्यपाल का काफिला याकूतगंज से लौटते समय रेलवे क्रासिंग के पास हनुमान मंदिर से पहले ट्रैफिक को रोक दिया गया। इससे याकूतगंज हनुमान मंदिर से करीब एक किलोमीट दूर लैनगांव तक जाम लग गया। जिला जेल चौराहे पर भी जाम की स्थिति बन गई। उधर सेंट्रल जेल चौराहे व आईटीआई चौराहे पर भी ट्रैफिक रोके जाने से जाम की स्थिति बनी रही।

समय के अभाव में नहीं किया पौध रोपण
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समय अभाव के कारण याकूतगंज पंचायतघर में पंचवटी के लिए पौध रोपण नहीं कर पाई। वन विभाग की ओर से वहां पौध रोपण के लिए रुद्राक्ष, चंदन, आम, नीव समेत पांच पौधे लगाने की पूरी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed