फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of the youth was kept on the road and a jam was created

Farrukhabad News: युवक का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The body of the youth was kept on the road and a jam was created
फर्रुखाबाद। होली के दिन हुई मारपीट में जान गंवाने वाले युवक के शव को रविवार को परिजनों ने मुख्यमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने, चार और नाम बढ़ाने की मांग की। सूचना पर तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव गंगपुर कटरी निवासी विक्रम राजपूत (25) की शनिवार को मौत हो गई थी। घटना के नौ दिन बाद थाना पुलिस ने पिता शीशराम की तहरीर पर गांव के जगपाल, राजीव, पहाड़पुर के अजय व सुभाष पर रिपोर्ट लिख ली थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब 3:15 बजे फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। जाम की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस पहुंची। उनके प्रयास के बाद भी भीड़ नहीं मानी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मऊदरवाजा और कादरीगेट थाना का फोर्स भी मौके पर पहुंचा। परिजनों ने कहा कि मारपीट में चार अन्य आरोपी भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने मुकदमे में शामिल नहीं किया। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने चार अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाने और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद परिजनों ने शव उठाकर जाम खोला। थानाध्यक्ष ने बताया कि जो तहरीर दी थी, उसी के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई थी। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed