{"_id":"69e3e2b00a3d1ca95b0e32b6","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-a-domestic-dispute-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-140717-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घरेलू कलह में युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घरेलू कलह में युवक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
कमालगंज। शाम को हुए घरेलू विवाद के बाद सुबह युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी व परिजनों से विवाद के बाद घटना हुई है। पत्नी ने परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के गांव कतरौली पट्टी निवासी कामेंद्र सिंह चौहान के पुत्र प्रदीप सिंह (23) का शुक्रवार शाम पत्नी प्रिया व परिजनों से घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे प्रदीप का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पिता कामेंद्र ने शव देखा तो वह चीख पड़े। शोर सुनकर मां सविता उर्फ गुड्डी देवी, बहन प्रिया व अन्य परिजन पहुंच गए।
ग्रामीणों की सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार टीम के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पूछताछ में परिजन ने पुलिस को बताया कि प्रदीप का विवाह प्रिया के साथ 20 माह पूर्व हुआ था। शुक्रवार शाम उसका पत्नी प्रिया से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद पत्नी बिना बताए चली गई।
विज्ञापन
उधर पत्नी प्रिया ने थाने पहुंच तहरीर दी कि सास, ननद व ससुर ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उसे गाली-गलौज व मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह गांव में ज्योति के घर रही। उसे आशंका है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर पति ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)