फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a woman was found hanging under suspicious circumstances

Farrukhabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 17 May 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging under suspicious circumstances
कंपिल। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी पिंकू की पत्नी सोनी (35) शुक्रवार देर शाम कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उतारकर सीएचसी कायमगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया की मृतका सोनी की शादी करीब 12 वर्ष पहले फर्रुखाबाद के कनरतला गांव में हुई थी। परिजन मौत की वजह नहीं बता सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। मृतका के मायके सूचना भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्का इंचार्ज विभूतिप्रसाद ने बताया कि फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिला था। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed