फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a villager was found lying in Bombay

Farrukhabad News: बंबे में पड़ा मिला ग्रामीण का शव

Wed, 03 Dec 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 03 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager was found lying in Bombay
शमसाबाद। बहन के घर जा रहे ग्रामीण का शव सड़क किनारे सूखे बंबे में पड़ा मिला। उसकी बाइक उसके ऊपर पड़ी थी। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से पते के आधार पर प्रधान को जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधान की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस दुर्घटना में मौत होने की आशंका जता रही है। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर घाट निवासी रामपाल (45) अपने घर से सोमवार शाम बाइक से कायमगंज स्थित अपनी बहन गीता के घर जाने के लिए निकले थे पर वह वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर ठंडी कुइयां मार्ग पर बंबे में पुलिया के पास उनकी बाइक व शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में परिजन पहुंच गए। रामपाल हेलमेट नहीं लगाए था। भाई वीरपाल ने बताया कि रामपाल छह भाइयों में सबसे बड़े थे। एक अन्य भाई की पहले मौत हो चुकी है। रामपाल की मां प्रेमवती, पत्नी रोमा के अलावा दो पुत्र सचिन(14), सनी (10) व चार पुत्रियों में सुरभि, मधु, शोभिनी व शिवांगी हैं।
थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं प्रधान अतर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed