फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bathing ghat at Panchal Ghat will be extended by 70 meters.

Farrukhabad News: पांचाल घाट पर 70 मीटर और बढ़ेगा स्नान घाट

Thu, 18 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 18 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The bathing ghat at Panchal Ghat will be extended by 70 meters.
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति के प्रचार के लिए गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

इसमें पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी ने पांचाल घाट पर हो रहे पर्यटन विकास के साथ 70 मीटर स्नानघाट और बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। इससे करीब 250 मीटर स्नान घाट हो जाएगा।

गोष्ठी में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने नीति की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस नीति की विस्तार से जानकारी दी। पांचाल घाट पर पर्यटन विभाग से 8.40 करोड़ से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें 180 मीटर स्नान घाट का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के अनुरोध पर पर्यटन मंत्री ने करीब 70 मीटर स्नान घाट बढ़ाने की स्वीकृति दे दी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पांचाल घाट के नए प्रोजेक्ट पर करीब चार से पांच करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका इस्टीमेट बनाया जाएगा। सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed