फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The ban on direct entry into BJP

भाजपा में सीधे प्रवेश पर लगी पाबंदी

Sat, 10 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में अन्य दलों के नेताआें सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा। पार्टी में शामिल
विज्ञापन
होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति लेना जरूरी होगी। इससे भाजपा में जाने की मंशा रखने वाले दूसरे दलों के नेताआें को झटका लगा है।  भाजपा  सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी में जोड़ने के लिए मशगूल है।

इसके लिए विधानसभा वार कैंप चलाए जा रहे हैं। कैंपों की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रवासी लोगों को भी सौंपी गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता को न्यूनतम 100 लोगों को जोड़ने की कवायद भी चल रही है। चार राज्यों में मिली जीत से उत्साहित भाजपा अपना जनाधार बढ़ाने के लिए प्रदेश में भी सक्रिय है। पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए पार्टी में ऐसे लोग शामिल न हो जाएं,

जिससे भाजपा की किरकिरी हो। इसलिए प्रदेश इकाई ने फूंक-फूंककर कदम रखना शुरू कर दिया है। इस बावत पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गैर दलों के लोगों को भाजपा में सीधे शामिल होने पर जिला स्तर पर रोक लगा दी है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज ने बताया कि इस आशय का पत्र प्राप्त हो चुका है कि अब सांसद, विधायक या संगठन के अन्य पदाधिकारी

किसी भी अन्य दल के लोगों को पार्टी में सीधे शामिल नहीं करा पाएंगे। इसके लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से स्वीकृति लेनी होगी। प्रदेश इकाई से स्वीकृति मिलने के बाद ही अन्य दलों के लोग भाजपा में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि मोबाइल सदस्यता अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed