फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Atal Bihari's birthday celebrated in the district

जिले में धूमधाम से मनाया गया अटल बिहारी का जन्मदिन

Thu, 25 Dec 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Atal Bihari's birthday celebrated in the district

जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। वहीं महामना मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन पर भी विभिन्न आयोजन हुए।

विज्ञापन


मुरहास कन्हैया में स्थित शैलेश कोल्ड स्टोरेज में पंचायत प्रकोष्ठ की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मोहन सिंह रावत गांववासी, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्रा आदि ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष 91 दीप प्रज्ज्वलित करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना मांगी गई।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत,  दिनेश कटियार, सत्यपाल सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, मिथलेश अग्रवाल,  गोविंद सिंह भदौरिया आदि मौजूद थे। इसी क्रम में फतेहगढ़ के नवदिया में  सांसद मुकेश राजपूत ने समर्थकों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। यहां रामवीर शुक्ला, दिलीप भारद्वाज, शशांक शेखर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, प्रदीप सक्सेना, राममुरारी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की ममता सक्सेना, वीनाम मौर्या, डा. विनीता मिश्रा, रेखा चौहान, राधे राठौर, सोना भदौरिया, गुड्डी देवी, मनोरमा सिंह, मिथलेश, हिना दुबे, पूनम मिश्रा आदि ने पूर्व प्रधआनमंत्री का जन्म दिन मनाया। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार  विश्व बंधु परिषद ने  गुरुवार को गोष्ठी में महामना मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिए जाने पर हर्ष जताया गया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष रामबाबू मिश्र्, आचार्य रामकृष्ण त्रिवेदी, वीएस तिवारी, हंसा मिश्रा, आके दुबे, जेपी दुबे, सत्य प्रकाश चतुर्वेदी आदि ने विचार व्यक्त किए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न मिलने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुरुवार को आवास-विकास स्थित संघ कार्यालय पर बैठक कर खुशी जताई। यहां वीरेंद्र कुमार, रामऔतार, अतुल कुमार, रामप्रकाश और दिवाकरनंद दुबे आदि मौजूद रहे।

कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार भाजयुमो के जिलामंत्री आलोक राजपूत के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। यहां राघव शुक्ला, रमेश बाथम, साहिब खान, दयाशंकर सैनी, मनोज राजपूत, लालाराम शाक्य और प्रसून्न वर्मा आदि मौजूद रहे।

शमसाबाद संवाददाता के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत चेयरमैन विजय गुप्ता ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के बाहर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जितेंद्र शाक्य, मनोज मिश्रा, प्रदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे। उधर, जय हिंद जन सेवा कल्याण समिति की ओर से ओपी सभागार में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया।


यहां अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सुनीता, प्रदीप मिश्र, उत्तम मिश्र, राजीव दुबे, पंकज मिश्र, राजेश मिश्र और जूली शुक्ला आदि मौजूद रहीं। वहीं अल्प संख्यक मोर्चा की ओर से आ योजित समारोह में हाफिज पुत्तन मियां, मुख्तार मंसूरी, रानू खां, आकिब खान, राशिद खान, गुलजार, सलमान, नसीम, जावेद, शब्बू, उजैर, राजा, बंगाली, शहरोज और अमरदीप आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed