{"_id":"68165a222319ee795f00ffd5","slug":"the-ancient-city-of-kampil-will-be-rejuvenated-with-rs-183-crore-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-123644-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पौराणिक नगरी कंपिल में होगा 1.83 करोड़ से कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पौराणिक नगरी कंपिल में होगा 1.83 करोड़ से कायाकल्प
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पौराणिक नगरी कंपिल में नगर पंचायत से 1.83 करोड़ रुपये से कायाकल्प कराया जाएगा। इससे कस्बे में स्वच्छता के साथ ही जलापूर्ति व्यवस्थाएं सुधरेंगी। इसके लिए बनाई गई कार्ययोजना को जिलाधिकारी की मुहर का इंतजार है।
नगर पंचायत कंपिल में पौराणिक स्थल होने से पर्यटन के क्षेत्र में विकास कराया जा रहा है। यहां द्रुपद किला होने के साथ द्रोपदी कुंड है। द्रोपदी कुंड का कायाकल्प पर्यटन विभाग से कराया जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत से विकास कराने की एक करोड़ 83 लाख की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें 15 लाख 69 हजार रुपये से थाने के पास तिराहे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। पेयजल के लिए तीन टैंकर खरीदने के साथ 19 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन डालने की तैयारी है। शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए पांच स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
स्वच्छता के लिए उपकरण खरीद के अलावा एक छोटी व एक बड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदी जाएगी। नाला सफाई के लिए करीब 11 लाख रुपये से जेसीबी खरीदने की योजना है। वहीं, गली-मोहल्लों के अलावा मुख्य मार्गों के किनारे नाला निर्माण व सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इससे कस्बे के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंगी। फिलहाल विकास कार्यों के लिए बनाई गई कार्ययोजना जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी पास करेगी। इसी के बाद विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।