{"_id":"67952a0c7e8cb94301078fff","slug":"the-administration-installed-a-board-on-enemy-property-worth-crores-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119981-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: करोड़ो की शत्रु संपत्ति पर प्रशासन ने लगवाया बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: करोड़ो की शत्रु संपत्ति पर प्रशासन ने लगवाया बोर्ड
Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। शासन प्रशासन की ओर से अब देश के विभाजन के समय पाकिस्तान जा चुके लोगों की शत्रु संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इन पर कब्जे की स्थिति आदि का ब्योरा खंगाला जा रहा है। एसडीएम रवींद्र कुमार ने बाई पास रोड स्थित करोड़ो की संपत्ति पर बोर्ड लगवा दिया है।
जिले में कुल 39 शत्रु संपत्तियां चिह्नित कर ली गई हैं। इसमें तहसील सदर में 11 व तहसील कायमगंज में 28 शत्रु संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। एसडीएम ने बताया कायमगंज में अब्दुल मुकीत खां के नाम पर गांव रुदायन में 10, गांव लोधीपुर में छह, गांव लखनपुर व करीम नगर में एक-एक संपत्ति दर्ज पाई गई है। यह सभी कृषि भूमि हैं।
कायमगंज में ही सत्तार अली खां के नाम पर गांव चिलसरा में तीन शत्रु संपत्तियां दर्ज पाई गई हैं। वहीं इबकार अली खां व अब्बास अली खां के नाम पर कायमगंज के गांव चिलौली में और साबिया बेगम व सादिया बेगम के नाम पर गिर्द कायमगंज के मोहल्ला हलवाइयान में एक दुकान चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि गांव चिलौली ग्रामीण क्षेत्र की भूमि खान पेट्रोल पंप के सामने पाकिस्तान जा चुके अब्बास अली खां व इवकार अली खां पुत्रगण जुल्फिकार अली खां के नाम गाटा संख्या 866 रकबा 0.413 हेक्टेयर है। फिलहाल इस भूमि की जिओ टैगिंग के बाद बोर्ड लगा दिया गया है।
बताया कि चिह्नित की गई 28 शत्रु संपत्तियों के अलावा भी पाकिस्तान जाने वाले लोगों की भूमि है, जिन पर स्थानीय लोग काबिज बताए जा रहे हैं। अन्य संपत्तियों के बारे जांच पड़ताल कराई जा रही है। सभी भूमि कब्जा मुक्त कराई जाएगी। शत्रु संपत्ति पर काबिज लोगों को बेदखल करने के निर्देश दिए गए हैं। अग्रिम कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार की जाएगी।