फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The accused who was trying to steal a tractor was caught and the tractor was thrown into a ditch.

Farrukhabad News: ट्रैक्टर चोरी कर भागते आरोपी पकड़ा, ट्रैक्टर खाई में डाला

Sun, 20 Oct 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The accused who was trying to steal a tractor was caught and the tractor was thrown into a ditch.
फर्रुखाबाद। मकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। चोर ने ट्रैक्टर खाई में डाल दिया। पीड़ित ने मऊदरवाजा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव आकलगंज निवासी गौतम का ट्रैक्टर मकान के बाहर खड़ा था। रात करीब एक बजे चोर ने ट्रैक्टर चुरा लिया। कुछ ही देर में इसकी जानकारी होने पर उसने पुलिस से शिकायत की। इसकी जानकारी होने पर शहर के थानों की पुलिस शतर्क हो गई। रात करीब ढाई बजे एक ट्रैक्टर कादरीगेट थाने से पांचाल घाट की ओर जाता दिखा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया, तो चालक ने दुग्ध फैक्ट्ररी के पास ट्रैक्टर को खाई में डाल दिया। इसके बाद भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके चालक को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर ट्रैक्टर मालिक भी कादरीगेट थाने पहुंच गए। ट्रैक्टर मालिक ने मऊदरवाजा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। एक आरोपी भी पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके कुछ अन्य साथी भी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed