{"_id":"69fb91376cc4b1a23409ab57","slug":"the-accused-of-robbery-are-pressuring-for-resignation-farrukhabad-news-c-223-1-hmp1028-139674-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लूट के आरोपी बना रहे राजीनामा का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लूट के आरोपी बना रहे राजीनामा का दबाव
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। दो मई की रात मुंडेरा गांव के पास चित्रकूट जा रहे एक परिवार के साथ हुई लूट व मारपीट के मामले में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
सिसोलर थानाक्षेत्र के किसवाही निवासी रोहित प्रजापति ने एसपी मृगांक शेखर पाठक प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह दो मई की रात करीब नौ बजे बहन, चाचा, भाई व अन्य परिजन के साथ दो वाहनों से चित्रकूट मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। मुंडेरा बस स्टैंड के पास मुंडेरा निवासी रमैया, हरिशंकर, सोनू समेत कुछ अज्ञात लोगों ने कार रुकवा ली। आरोप है कि सभी नशे में धुत थे और चालक के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की और 30 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर लूट लिए।
मारपीट में चाची के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित के अनुसार घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने लूट की प्राथमिकी दर्ज की लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।