फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The accused of firing and injuring his brother-in-law went to jail.

Farrukhabad News: फायरिंग कर साढ़ू को घायल करने का आरोपी जेल गया

Fri, 29 May 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing and injuring his brother-in-law went to jail.
कंपिल। पारिवारिक विवाद में पंचायत करने आए साढ़ू को फायरिंग कर घायल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 10 दिन पूर्व हुई घटना के मामले में युवक के खिलाफ उसके साले ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव शिवरैया निवासी जाहर सिंह कठेरिया अपने ममेरे बहनोई कायमगंज के गऊ टोला निवासी आलोक कुमार के साथ दस दिन पूर्व कंपिल के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी बहनोई सुमित व बहिन वीरेशा के बीच हुए विवाद में पंचायत करने गए थे। इस दौरान सुमित ने तमंचे से ममेरे साढ़ू आलोक पर फायरिंग कर दी थी। छर्रे लगने से आलोक गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी कायमगंज भेजा था। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था। घटना के संबंध में जाहर सिंह ने आरोपी बहनोई के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed