फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The 15 pairs of one-Duje festival

महोत्सव में एक-दूजे के हुए 15 जोड़े

Fri, 25 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The 15 pairs of one-Duje festival
राजेंद्र नगर महोत्सव में नव युगलों को आशीर्वाद देते सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव, सचिन यादव व अन्य।
राजेंद्र नगर महोत्सव में शुक्रवार को हुए सामूहिक विवाह समारोह में 15 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। इनमें 14 का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया और एक का निकाह पढ़ाया गया। इस मौके पर सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने वर व कन्या को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद के राजेंद्र नगर में चल रहे महोत्सव के दौरान मौका था विधायक पुत्र सचिन यादव के जन्मदिन का। जहां 14 मंडप तैयार किए गए और एक जोड़े के निकाह की तैयारी की गई। कार्यक्रम में वर व वधुओं ने एक-दूसरे को जयमाल डाली।
विज्ञापन


जयमाल पड़ते ही पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पांडाल में बने मंडप में 14 जोड़ों ने अगिभन को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। वहीं एक जोड़े का काजी ने निकाह पढ़वाया। इन नव दंपतियों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भी भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव, सचिन यादव लव आदि ने नवयुगलों को खुशहाल जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। इससे पहले  विवाह समारोह का उदघाटन सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने दीप जलाकर किया।

सचिन सिंह यादव ने कहा कि हमारे दादा ने समाज सेवा की परंपरा की नीव डाली है उसे उनके पिता ने बखूबी निभाया है। सचिन ने वधुओं से कहा कि रक्षाबंधन पर वह अपने भाइयों के साथ ही उनको भी राखी बांधने जरूर आएं।


सपा विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इलाहबाद विश्वविद्यालय भूपेन्द्र सिंह यादव, समीर यादव, अवधेश सुरेन्द्र सिंह, यशवीर आर्य, इंद्रसेन, भोला यादव, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed