फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   thana

थानों के कंडम भवनों को ढहाने की कवायद शुरू

Thu, 03 Jun 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
thana
फर्रुखाबाद। जिले के थानों के कंडम भवन, बैरक, आवास शीघ्र ही ध्वस्त कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। उनके स्थान पर आधुनिक भवन, बैरक तथा आवास बनाए जाएंगे। इसको लेकर रेंज के सहायक अभियंता दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली समेत पुलिस लाइन के कई भवनों का निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

कानपुर रेंज के पुलिस विभाग के सहायक अभियंता एके श्रीवास्तव गुरुवार को दो दिवसीय दौर पर आए हैं। वह जिले के सभी थानों व पुलिस लाइन, एसपी आफिस के भवनों का निरीक्षण करेंगे। जहां भी कंडम भवन व बैरक, आवास हैं। उनको शीघ्र ही ध्वस्त करवाने के बाद नए निर्माण के प्रस्ताव भेजने की बात कही है। गुरुवार को सहायक अभियंत एके श्रीवास्तव, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली के साथ फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। वहां कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि 1905 में कोतवाली के कार्यालय, बैरक व आवास का निर्माण हुआ था। तब से कई बार निरीक्षण कर इन भवनों को कंडम घोषित किया गया। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। सहायक अभियंता ने कोतवाल को प्रस्ताव भेजने का प्रारूप दिया और उसको भरकर देने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यालय, बैरक व एसएचओ के आवास का निरीक्षण किया। वहां वर्षों पुरानी दीवार व उससे गिरते चूने व मिट्टी को देखकर हैरानी जताई। माल खाने का भवन भी कंडम है। इससे मालखाने में रखे सामान के खराब होने की आशंका रहती है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि सहायक अभियंता दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। जनपद के सभी थानों, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय आदि भवनों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक वर्ष पहले पुलिस लाइन के नक्शे का तत्कालीन एएसपी त्रिभुवन सिंह ने अवलोकन किया था। इसमें 23 एकड़ भूमि कुटरा ग्राम सभा में पुलिस लाइन की पाई गई थी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से वार्ता के बाद 23 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त करवाकर पुलिस लाइन में शामिल करवा ली थी। उसी भूमि पर ट्रांजिस्ट हॉस्टल का निर्माण चल रहा है। जनपद का महिला थाना पुलिस लाइन के दो कमरों में चल रहा है। थाने में हवालात भी नहीं है। गुरुवार को सहायक अभियंता एके श्रीवास्तव ने महिला थाने के लिए ट्रांजिस्ट हॉस्टल के पास की जमीन देखी और इस संबंध में प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली से प्रस्ताव भेजने की बात भी कही।

नवाबगंज। कस्बा बाजार में बने थाना भवन की फरवरी 2020 में 6.21 लाख में नीलामी हो गई थी। ध्वस्त किए गए भवन के स्थान पर निर्माण के दौरान जगह कम पाई गई। इसके कारण थाने का निर्माण कार्य बंद हो गया था। गुरुवार को सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम व सहायक अभियंता एके श्रीवास्तव ने थाने के पुराने भवन का निरीक्षण किया। गांव दुनाया जाने वाले मार्ग पर थाने के लिए चिह्नित की गई भूमि को देखा। उस भूमि पर जाने का रास्ता 20 फीट का है और उसको 25 फीट करने की बात कही गई। सहायक अभियंता ने बताया कि पुराने थाने की भूमि पर बैरक व चौकी बनवाई जाएगी। नया थाना भवन दुनाया रोड पर 80 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। जुुलाई से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed