फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   tender

टेंडर इंटरलॉकिंग का और बना दी सीसी रोड

Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
tender
चमचा वाली गली में लगे शिलापट पर लिखा इंटरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण का लोकार्पण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर पालिका में सड़कों और नालियों के निर्माण में खेल चल रहा है। मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट में टेंडर इंटरलॉकिंग सड़क का निकाला गया लेकिन निर्माण सीसी रोड का करा दिया गया। नाली बनवाए बिना ही लोकार्पण के पत्थर पर नाली का निर्माण होना भी दिखा दिया गया। लोकार्पण भी आठ जनवरी की शाम चुनाव आचार संहिता लगने के बाद किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने वार्ड 35 के मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट में चमचा वाली गली में रामेश्वर के मकान से जहीर खान के मकान तक 180 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का टेंडर निकाला था। टेंडर पिछले साल निकाला गया था। टेंडर में कार्य की लागत 6.81 लाख रुपये दर्शायी गई थी।
विज्ञापन

पिछले महीने इंटरलॉकिंग की बजाय सीसी रोड बनाई गई। आठ जनवरी को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। उसी शाम को सड़क का लोकार्पण कर दिया गया। लोकार्पण के पत्थर पर नाली और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण लिखा गया है। नाली का निर्माण कराए बिना लोकार्पण के पत्थर पर कार्य होना दिखा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो दशक पहले विधायक निधि से सीसी रोड और पक्की नालियों का निर्माण कराया गया था। उन्हीं सड़कों पर सीसी रोड बनवाई गई है। इससे पहले नालियां काफी गहरी हो गई हैं। इससे नालियों की तलीझार सफाई करना मुश्किल हो जाएगी।
शहरों में सीसी रोड निर्माण पर कई साल पहले रोक लगा दी गई थी। शासन का तर्क था कि सड़कें लगातार ऊंची हो रही हैं और मकान नीचे। नालियों की गहराई भी बढ़ रही है। सफाई न होने से संक्रमण फैलता है। इससे शहरों में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण ही किया जाए। इंटरलॉकिंग सड़कों से बारिश का पानी जमीन में रीचार्ज भी होता रहता है। डेढ़ मीटर तक चौड़ी सड़कें सीसी, तीन मीटर तक की इंटरलॉकिंग और हैवी वाहनों के आवागमन वाली सड़कें डॉमर युक्त बनाने के आदेश हैं।

सड़क इंटरलॉकिंग बननी थी। मोहल्ले के लोगों के विरोध करने पर पहला टेंडर निरस्त कर दोबारा सीसी सड़क की स्वीकृति लेकर काम कराया गया। लोकार्पण के पत्थर पर भूलवश इंटरलॉकिंग लिख गया है। यदि चौड़ाई ज्यादा है, तो इसकी जांच कराएंगे।
रविंद्र कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद।

गणेश प्रसाद स्थित चमचा वाली गली में बनी सीसी सड़क। संवाद

गणेश प्रसाद स्थित चमचा वाली गली में बनी सीसी सड़क। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed