फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ten houses turned into ashes due to fire caused by unknown reasons

Farrukhabad News: अज्ञात कारणों से लगी आग से दस घरों की गृहस्थी राख

Mon, 07 Apr 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ten houses turned into ashes due to fire caused by unknown reasons
शमसाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 10 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। झोपड़ियों में रखा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम सभा अजीजाबाद के मजरा दिलावरगंज में सदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव के रहने वाले पवन के घर में सबसे पहले आग लगी। देखते ही देखते गांव के वीरपाल, पूसेलाल, सुखराम, नन्नू सिंह, दिनेश सिंह, रघुवंशी, सुरेश सिंह, मशाल सिंह आदि की झोपड़ियों को आग ने चपेट में ले लिया। आग लगी देख ग्रामीण एकत्र हो गए। बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से आग लगने की जानकारी की। ग्रामीणों ने बताया कि आग पवन की झोपड़ी में पीछे की ओर से लगी है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी नहीं दी गई। ग्राम प्रधान रामवीर ने बताया आग लगने से 10 झोपड़ियां जलीं हैं। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


-----------
बिना नंबर की कार से आए लोगों ने दो युवक उठाए
नवाबगंज। शनिवार देर शाम एक बिना नंबर की कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग थाना क्षेत्र के गांव वराकेशव पहुंचे। गाड़ी से उतरे लोगों ने दो युवकों को जबरन गाड़ी में डाल लिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हडकंंप मच गया। ग्रामीणों ने कार का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने जानकारी की। उन्होंने बताया कि जनपद मैनपुरी के थाना किशनी की पुलिस ने किसी मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
फोटो-27, ब्लाक राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय चकरपुर का जर्जर भवन। स्रोत विभाग
फोटो-28, ब्लाक राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय चकरपुर का जर्जर भवन। स्रोत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed