फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Temporary cow shelter will open bank accounts of operators in farrukhabad

अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल संचालकों के खुलेंगे बैंक खाते

Tue, 29 Jan 2019 11:24 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Tue, 29 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Temporary cow shelter will open bank accounts of operators in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर
जिले में अन्ना पशुओं के लिए बनाए गए अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के संचालकों के बैंक खाते खुलवाए जाएंगे। शासन से भेजी गई चारे की धनराशि खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इसके साथ ही रजिस्टर पर आश्रय स्थलों में बंद गोवंश का विवरण दर्ज किया जाएगा।    
विज्ञापन

 
अन्ना पशुओं को बंद करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इनमें बंद गोवंश की देखरेख के लिए ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी व 8-10 संभ्रांत ग्रामीणों की कमेटी भी बनाई गई। चारे की व्यवस्था की भी जिम्मेदारी कमेटी की है। हाल ही में शासन से आश्रय स्थलों में बंद गोवंश के चारा-पानी के लिए एक करोड़ रुपये भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि सभी आश्रय स्थलों पर रजिस्टर बनवाकर उसमें रखे जा रहे गोवंश का विवरण दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। शासन से गाइड लाइन मिलने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी आश्रय स्थल के संचालकों को चारा-पानी के लिए धनराशि आवंटित करेगी। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आश्रय स्थलों की कमेटी के नाम पर बैंक खाते खुलवाए जा रहे हैं। जिसमें धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। इस खाते का संचालन ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

      
विजाधरपुर आश्रयस्थल का किया निरीक्षण       
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह ने मंगलवार को विजाधरपुर स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 28 गोवंश पाए गए। गोवंश के विवरण के लिए रजिस्टर बनवा दिया गया है। हालांकि वहां चारा-पानी की व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed