फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo standing at main gate, electricity board found open

मुख्य गेट पर खड़े टेंपो, बिजली बोर्ड मिले खुले

Mon, 12 Sep 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tempo standing at main gate, electricity board found open
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की प्रदेश स्तरीय कायाकल्प टीम ने व्यवस्थाएं परखीं। टीम को मुख्य गेट टेंपो से घिरा मिला और दीवारों पर लगे बिजली के बोर्ड खुले मिले। साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। इमरजेंसी का आरओ खराब था।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय कायाकल्प टीम में शामिल बांदा के डॉ. संतोष कुमार वर्मन, डॉ. सतेंद्र शुक्ला और डॉ. प्रमोद सिंह सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे लोहिया पुरुष अस्पताल पहुंचे। टीम के सदस्यों को बंद पड़े झरना के फोटो लिए। बाद में टीम ओपीडी पहुंची। उस समय मरीजों की लंबी कतारें लगी थीं।
विज्ञापन

टीम डिस्पेंसरी पहुंची, तो दवा बांट रहे इंटर्नशिप के छात्रों से सवाल किए। मगर वह कुछ का उत्तर नहीं दे सके। टीम ने जीरियाट्रिक वार्ड, स्टोर, लैब और एनआरसी में भी निरीक्षण किया। टीम के सदस्य कर्मचारियों से चिकित्सा सुविधा संबंधी अलग-अलग सवाल कर रहे थे। कायाकल्प टीम के सदस्य ने लोहिया महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखेंगे। देर शाम तक अस्पताल में साफ सफाई का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शेखर यादव, क्वालिटी मैनेजर डॉ. रजा, सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed